फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पति को केस से बचाने का झूठा बहाना बनाकर महिला से हड़पे 34 हजार

Mon, 16 Mar 2026 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पति को एक केस से बचाने का झूठा बहाना बनाकर 34 हजार रुपये हड़प लेने के आरोप में महिला ने दो सगे भाइयों के खिलाफ छजलैट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छजलैट थाने के गांव बीबीपुर निवासी राबिया ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिए प्रार्थना-पत्र में कहा कि उसका पति फहीम एक मामले में जिला जेल में निरुद्ध है। वहां उसके पति की संभल के थाना असमौली अंतर्गत गांव नहरौला निवासी मुबारिक उर्फ सलमान से मुलाकात हुई। पति की मिलाई के दौरान मुबारिक से उसकी भी जान पहचान हो गई थी। राबिया का आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद 23 जनवरी को मुबारिक उर्फ सलमान अपने भाई अली वारिस के साथ उसके घर आया और उसने कहा कि उसके पति के खिलाफ एक पुलिस केस होने वाला है। उसके पति ने कहा है कि केस से बचाने के लिए उसकी पत्नी से जाकर पैसे ले लो। महिला का कहना है कि उसने इनके बहकावे में आकर इन्हें 34000 रुपये दे दिए। इसके बाद जब वह अपने पति से मिलाई करने गई तो उसके पति ने कहा कि उसने कोई रुपये देने को नहीं कहा था। महिला के प्रार्थना-पत्र के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें