फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी के 85 स्कूलों में 3400 बच्चों को लगे टीके

Fri, 14 Aug 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान से बृहस्पतिवार को पूरा हो गया है जिसके अंतर्गत कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके के 85 शिक्षण संस्थाओं में 34 स्वास्थ्य टीमों ने 3400 से अधिक बच्चों को टीकाकरण किया जिनमें पांच से लेकर सात साल तक की बच्चों को डीपीटी यानी डिप्थीरिया, काली खांसी और टिटनेस से बचाव का टीका लगाया जबकि दस और सोलह साल के बच्चों को टीडी यानी टिटनेस और डिप्थीरिया से बचाव के टीके लगाए गए हैं। क्षेत्र के ही मुन्नी लाल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल फरहेदी में एएनएम शीतल ने 27 बच्चों को डीपीटी के टीके लगाए गए। टीकाकरण में प्रधानाचार्य अनिल सैनी, शिक्षिका अनीता सैनी, उजमा, जितेंद्र सिंह, कपिल कुमार और आशा कार्यकर्ता ऊषा रानी ने सहयोग रहा। वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव बेलवाल ने पीएचसी पर संचालित कोल्ड चेन का निरीक्षण किया। साथ ही कोल्ड चेन की क्रियाशीलता को परखा गया और वैक्सीन का रखरखाव देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें