फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की झलक पाने को बेताब लोग, फाड़े पर्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में पर्दे लगाकर मैदान को छोटा करने से व्यवस्थाएं चरमरा गई। पंडाल खचाखच भरने के बाद लोगों को अंदर एंट्री नहीं मिली। ऐसे में लोग मोदी की एक झलक पाने को बेताब नजर आए। मोदी के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर लगे पर्दे फाड़ डाले। कार्यकर्ताओं के पर्दे फाड़ने और जबरन बैरिकेडिंग लांघने पर पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

आयोजकों ने पंडाल में कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए हजारों कुर्सियां लगाई थीं। पंडाल के बाद काफी स्पेस छोड़कर बैरिकेडिंग की गई थी। बैरिकेडिंग में चारों तरफ से पर्दे भी लगाए थे। शायद पंडाल के खाली रह जाने की आशंका में पर्दे लगाकर मैदान को छोटा किया गया था। लेकिन मुरादाबाद के साथ ही रामपुर और संभल से बसों में भरकर हजारों लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने और देखने उमड़ पड़े। अपराह्न तीन बजे ही पंडाल खचाखच भर गया और पुलिस कर्मियों ने सभी इंट्री गेट बंद कर दिए। वीवीआईपी और वीआईपी इंट्री गेट से भाजपा नेताओं को वापस लौटना पड़ा।
हजारों कार्यकर्ता पंडाल के बाहर से गेट खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों से जूझते रहे। पुलिस ने किसी भी कार्यकर्ता को गेट से अंदर नहीं घुसने दिया। बैरिकेडिंग के पास खड़े होने वालों को खदेड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब पौने पांच बजे जनसभा स्थल पहुंचे। प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ता उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए। कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग के डंडे तोड़ दिए। पर्दों को खींचकर फाड़ डाला। कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग के पास खड़े होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें