मुरादाबाद।
रेलवे आफिसर क्लब में शनिवार को एनआरएमयू की मंडलीय परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा पहुंचे। उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हित में खड़ा है। उन्होंने इस दौरान रेलवे में खाली पदों की भर्ती और समस्याओं के निस्तारण के लिए फरवरी माह के पहले सप्ताह में रेलवे मंत्रालय में एकत्र होकर आंदोलन का एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार रेलवे को निजी हाथों में सौंपने की साजिश रच रही है। लेकिन सरकार के मंसूबों का कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। निजीकरण से यात्री से लेकर कर्मचारी सभी परेशान हो जाएंगे। निजी कंपनियां अपने हिसाब से संचालन करेंगी। जिससे यात्री पर अतिरिक्त किराये का भ बोझ बढ़ेगा। बैठक में सभी 18 ब्रांचों के अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता नरमू के मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार बाली, संचालन महामंत्री राजेश चौबे ने किया। बैठक से पहले पूर्व मंडल सचिव ओपी भागी की मूर्ति का अनावरण किया गया। बैठक में नरमू के सहायक जोनल मंत्रच्ी डीएन चौबे, पूर्व मंत्री एमपी चौबे समेत विजयंत कुमार शर्मा, एके शर्मा, पीके नेगी, गोपेश चौधरी, दीपक कुमार शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।