फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह मिलेगी लिफ्ट की सौगात, स्वचालित सीढ़ियों के लिए अभी इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अगले सप्ताह रेल यात्रियों को लिफ्ट की सौगात मिल जाएगी। अब उन्हें प्लेट फार्म बदलने के लिए सीढ़ियों पर हांफने की जरूरत नहीं पडे़गी। रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट बनाकर तैयार कर दी गई हैं। हालांकि अभी स्वचालित सीढ़ियों के लिए इंतजार करना पड़ेगा। यहां फाउंडेशन बनाने में टीनशेड आड़े आ रहा है। लेकिन टीनशेड नहीं हटाया गया। जिससे कार्य बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रति दिन 22 हजार से 25 हजार यात्री आते जाते हैं। इनमें बुजुर्ग और बीमार व दिव्यांग यात्री भी होते हैं। जिन्हें प्लेट फार्म बदलने में दिक्कत होती है। इनकी सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां बनाई जा रही है। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि लिफ्ट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अगले सप्ताह उद्घाटन कर मुसाफिरों के हवाले कर दिया जाएगा। जबकि स्वचालित सीढ़ियों पर कार्य चल रहा है। इससे संबंधित अधिकारियों से कहा गया कि वह कार्य में तेजी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें