फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी कैमरों की निगरानी में होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारियों के लिए शुक्रवार को पारकर इंटर कालेज में बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए पर्यवेक्षकों और जोनल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि छह जनवरी को मुरादाबाद में 39 सेंटरों पर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा में 21317 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा संपन्न कराने के लिए सात जोनल और 39 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी है। 39 पर्यवेक्षक शिक्षा विभाग एवं 39 पर्यवेक्षक जिला स्तरीय और 39 केंद्र व्यवस्थापक होंगे। तीन सचल दस्ते और एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी कमियां हैं उन्हें सुधार कर लिया जाए। परीक्षा केंद्रों पर कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस प्रयोग नहीं की जाएगी। गेट पर चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा सुबह ग्यारह बजे से होगी और दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी। इसकी तैयारियां हो गई हैं। सभी केंद्रों पर वाइस रिकार्डिंग और सीसी कैमरों की निगरानी में होगी। उन्होंने परीक्षा के दौरान किसी भी तरह का व्यवधान होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं कंट्रोल रूम को सूचना देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें