फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी प्रत्याशी का खुलकर करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ समाजवादी पार्टी में दावेदारी को लेकर अंदरूनी सियासत गर्माने लगी है। सपा कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशी का खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। मुस्लिम इलाकों में ‘बाहरी प्रत्याशी कबूल नहीं’ के होर्डिंग लगने के बाद अब करूला में सपा कार्यकर्ता बाहरी प्रत्याशी के विरोध में खड़े हो गए हैं। बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशी उतारे जाने पर अंजाम भुगतने तक की चेतावनी दे डाली। पार्टी के युवा सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले कार्यकर्ताओं के विरोध करने से पार्टी में नेताओं की खेमेबंदी भी सामने आ गई है।
बसपा से गठबंधन होने की स्थिति में सपा के लिए मुरादाबाद सीट आसान होगी। पार्टी से कई दावेदार हैं और सभी ने खेमेबाजी शुरू कर दी है। कुछ दावेदार कार्यकर्ताओं के माध्यम से पार्टी हाईकमान तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। बाहरी प्रत्याशी कबूल नहीं के होर्डिंग और करुला में कार्यकर्ताओं की बैठक इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। बुधवार को करुला में सपा कार्यकर्ताओं को बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुरादाबाद सीट से बाहरी प्रत्याशी को थोपा जाता है। प्रत्याशी के जीकर संसद पहुंचने पर फिर कभी वापस लौटकर नहीं आता है। इससे क्षेत्र का विकास बाधित होने के साथ कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2019 चुनाव में कार्यकर्ता गलती नहीं दोहराएंगे।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मांग की है कि स्थानीय दावेदार को ही प्रत्याशी बनाया जाए। बाहरी प्रत्याशी उतारने पर खुलकर विरोध करने की चेतावनी दी है। बैठक में केसर कुरैसी, तलिब अंसारी, अनीसउद्दीन, कातीब, मो नूर, नासिर, मुशाहिद हुसैन, वसीम और बाबू खां समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा का युवा सम्मेलन आज, आएंगे प्रदेश अध्यक्ष
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी का आज जिला स्तरीय युवा सम्मेलन पंचायत भवन में आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष राजीव सिंहल ने बताया कि सम्मेलन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह, युवा संगठनों के अध्यक्ष ब्रजेश यादव, मो एबाद, दिग्विजय सिंह देव, पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, विधायक, पूर्व विधायक समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सम्मेलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें