फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन भी कार्य से विरत रहे डाकघर के अभिकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
21 सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन भी कार्य से विरत रहे डाकघर के अभिकर्ता
विज्ञापन

- राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ के बैनर तले किया प्रदर्शन
- विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी। डाकघर में खाता खुलवा कर डिपॉजिट कराने वाले अभिकर्ताओं ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा और मांगे पूरी न होने पर भविष्य में उग्र हड़ताल की चेतावनी दी। जिसके बाद ज्ञापन सौंपते हुए कार्य बहिष्कार को समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

नगर के मुख्य डाकघर में तीन दिन से हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ के कार्यकर्ताओं ने तीसरे दिन भी कार्य का बहिष्कार किया और अपनी मांगों को लेकर डाक विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ के बैनर तले सभी एजेंटों की मांग थी कि श्यामला गोपीनाथ कमेटी की रिपोर्ट को खारिज करते हुए सभी एजेंटों का कमीशन एक दिसंबर 2011 से पूर्व की भांति किया जाए। महिला प्रधान एजेंट को 5 फीसदी कमीशन और एजेंट के नवीनीकरण के लिए 3 वर्ष में होने वाले पुलिस सत्यापन को बंद कराकर नवीनीकरण आजीवन किया जाए। प्रत्येक डाकघर में एजेंट की बैठने की व्यवस्था की जाए। वित्त मंत्रालय या डाक विभाग से जो भी सर्कुलर जारी होता है उसे क्षेत्रीय भाषा में जारी करा कर उसकी प्रति राष्ट्रीय संगठन को भी उपलब्ध कराई जाए। प्रत्येक डाकघर पर कार्य करने की समय सारणी अंकित करने के अलावा अभिकर्ता को वित्त मंत्रालय की ओर से फोटो युक्त पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए। साथ ही पोर्टल पेमेंट बैंक को एजेंट के माध्यम से जोड़ा जाए और गणतंत्र दिवस के अवसर पर एजेंट को अल्प बचत की झांकी निकालने का अवसर प्रदान किया जाए। इसके अलावा 20 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत एजेंट को 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर वृद्धा पेंशन और व्यवसाय में कमीशन दिया जाए। इस अवसर पर बृजेश चंद्र, अल्पना अग्रवाल, ज्योति मिश्रा, रेखा रानी, सुभाष शर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, स्वाति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें