फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जिलों के उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

14 से 17 दिसंबर तक मेटल से जुड़े प्रदेश के आठ जिलों के उद्यमियों का निर्यात प्रोत्साहन सम्मेलन होगा। जिसमें नए उद्यमियों को एक हजार करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया जाएगा। वायर सेलर के माध्यम से निर्यात प्रोत्साहन के लिए उद्यमियों और वायर के बीच सीधा संवाद कराया जाएगा।
पंचायत सभागार में आयोजित चार दिवसीय मीट में मुख्य आयोजन 15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की ओर से आठ जिलों केकरीब ढाई सौ उद्यमियों को एक हजार करोड़ का ऋण प्रदान करने की योजना है। इसके लिए मुरादाबाद के अलावा अलीगढ़, संत कबीर नगर, एटा, मथुरा, शामली तथा गाजियाबाद जिलों से नए उद्यमियों का चयन कर लिया गया है। इन सभी जिलों के मेटल से जुड़े उद्योगों के उद्यमियों की निर्यात प्रोत्साहन को वायर मीट कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि इस मीट का उद्देश्य नए उद्यमियों को तलाशना और मौजूदा उद्यमियों के निर्यात को प्रोत्साहित करना है। इसी के लिए संबंधित जिलों के महाप्रबंधक उद्योग और लीड बैंक प्रबंधकों से नए उद्यमियों के साथ 14 दिसंबर को मुरादाबाद बुलाया है। इस दिन उन्हें ऋण वितरित किया जाएगा। मौजूदा उद्यमियों केउत्पाद के निर्यात प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। साथ ही देश के विभिन्न शहरों में उनके लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें