फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में ट्रक से भिड़ी मैजिक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोहरे के कारण टाटा मैजिक की मंगलवार सुबह पंडित नंगला के पास सड़क किनारे खडे़ ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि करीब छह लोग जख्मी हुए हैं। उनको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां से परिवार वाले उनको हायर सेंटर ले गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह चार बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक मैजिक की टक्कर ट्रक से हुई थी। मैजिक सवार करीब छह लोग जख्मी थे। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। मैजिक सवार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने नासिरपुर जिला लखीमपुर खीरी निवासी गुड्डू (45) को मृत घोषित कर दिया। अन्य पांच लोगों को उपचार के लिए भर्ती किया गया। युवक मेरठ में पल्लेदारी का करता था। वह मंगलवार सुबह अपने रिश्तेदारों गुड्डू और अशोक के साथ बदायूं में सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गुड्डू की मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल है। एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि अंदेशा है कि हादसा कोहरे के कारण हुआ है। मैजिक चालक हादसे के बाद मौके पर नहीं मिला है। उसके बारे में जानकारी की जा रही है। हादसे के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें