फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा से बाहर होंगे 364 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षा में नामांकन कराने वाले मुरादाबाद मंडल के 364 छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इन परीक्षार्थियों के डबल (फर्जी) नामांकन हैं। इनके अलावा 373 छात्रों पर भी जांच की तलवार लटक गई है। मुरादाबाद मंडल में 373 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षा के नामांकन करने से पहले दूसरे बोर्ड से पढ़ाई की है। उनके प्रमाण पत्रों की सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
माध्यमिक परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पारदर्शी परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए कड़े मानक निर्धारित किए हैं। सात फरवरी से परीक्षाएं होनी हैं। मानकों को पूरा करने वाले स्कूलों को ही बोर्ड परीक्षा सेंटर बनाया गया है। मुरादाबाद जिले में 125 सेंटर बनाए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में छात्रों ने डबल (फर्जी) नामांकन भी कराए हैं, ताकि नकल माफियाओं की मदद से परीक्षा पास कर सकें। बोर्ड ने स्क्रूटनी में प्रदेश भर में 12888 डबल नामांकन पकड़े हैं। सप्ताह भर पूर्व क्षेत्रीय कार्यालयों को इसकी सूची जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव विनोद कृष्णा के मुताबिक मुरादाबाद मंडल में 364 छात्रों के डबल नामांकन पाए गए हैं। इनमें 338 नामांकन इंटरमीडिएट और 26 नामांकन हाईस्कूल में हैं। इनकी सूची जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजी गई है। अधिकतर जिलों की सत्यापन रिपोर्ट आ चुकी है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही बोर्ड स्तर पर आनलाइन डबल नामांकन निरस्त कर दिए जाएंगे। इसके बाद छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे। सचिव के मुताबिक मुरादाबाद मंडल में ही 373 छात्रों के नामांकन की जांच की जा रही है। इनमें इंटरमीडिएट के 236 और हाईस्कूल के 137 छात्र हैं। इन छात्रों ने हाईस्कूल से पहले की पढ़ाई दूसरे बोर्ड से की हैं। इनके प्रमाण पत्रों की जांच कराई जा रही है। जांच में किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर नामांकन निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें