फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद की नीलम ने जीता सोना और बलवंत ने कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित की गई 22 वीं नेशनल हैंडबाल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की महिला व पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें मुरादाबाद की नीलम और बलवंत सैनी ने भी प्रतिभाग किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने अपनी टीमों को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम चैंपियन बनी, जबकि पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। गोल्ड और कांस्य पदक जीतकर मुरादाबाद लौटे दोनों खिलाड़ियों का सोनकपुर स्टेडियम में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम के हैंडबाल कोच ब्रजेश खरवार ने बताया कि जयपुर में हुई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की हैंडबाल महिला टीम में मुरादाबाद की नीलम और पुरुष वर्ग में बलवंत सैनी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने छत्तीसगढ़ को 18-17 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। चैंपियन बनी टीम के सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इसके अलावा पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने तीसरे नंबर की खिताबी जंग में मध्य प्रदेश को हरा दिया। मंगलवार को सोनकपुर स्टेडियम में गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं नीलम और कांस्य पदक आए बलवंत सैनी का स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेश सक्सेना, रंजीत राज और हैंडबाल कोच बृजेश खरवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें