फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की सूझबूझ से टूटी पटरी पर गुजरने से बची राजधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन रविवार को चटकी पटरी से गुजर गया। इस दौरान चालक को झटका लगा तो उसने ट्रेन रोक दी ,जिस वजह से ट्रेन चटकी पटरी से गुजरने से बची।
रविवार को नई दिल्ली डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस जब धनेटा से हटौरा के बीच पहुंची तो वहां पर चालक को अचानक सफर के दौरान झटका महसूस हुआ तो उसने ट्रेन रोक दी। अधिकारियों को सूचना दी। ट्रेन करीब 20 मिनट तक वहां पर खड़ी रही। पटरी की मरम्मत की गई, जिसके बाद ट्रेन को आगे ले जाया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि चालक की सूझबूझ से ट्रेन चटकी पटरी से गुजरने से बची है। ट्रैक की मरम्मत किए जाने की वजह से उस वक्त अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन को भी रोक दिया गया था, जिस वजह से उसे भी दस मिनट की देेरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गढ़मुक्तेश्वर में चेन पुलिंग
मुरादाबाद। गढ़मुक्तेश्वर में रविवार को एक व्यक्ति ने अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग कर दी। इस वजह से ट्रेन 20 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। जिस वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें