फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम में मंगलवार को उप्र खेल कल्याण संघ के तत्वावधान में आमंत्रण अंडर-16 अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि आईपीएस सेनानायक 9वीं बटालियन पीएसी संजीव त्यागी, क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। पहला मैच अमरोहा और पीलीभीत के मध्य खेला गया। अमरोहा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 156 रन बनाए, जिसमें शाहबेज ने सर्वाधिक 76 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीलीभीत की टीम 101 रन पर आउट हो गई। मैन आफ दि मैच शाहबेज रहे। दूसरा मैच सोनकपुर स्टेडियम मुरादाबाद और बरेली के बीच हुआ। बरेली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवर में सिर्फ 85 रन बनाए। मुरादाबाद की ओर से गेंदबाज यश चौधरी और अंबुज ने तीन-तीन विकेट लिए। मुरादाबाद की टीम ने 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से सर्वाधिक 32 रन अभय अग्रवाल ने बनाए। बरेली के रजत ने तीन विकेट लिए। मैन आफ द मैच यश चौधरी रहे। प्रतियोगिता में आठ जनपदों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। सचिव अजय विक्रम पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 26 सितंबर को होगा। इस दौरान संजय रस्तोगी, विजय गुप्ता, डॉ. मंजेश राठी, डॉ. जी कुमार, डॉ. विनोद कुमार, यश शुक्ला, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें