फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल, छह ट्रेनें रुकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामपुर आउटर पर मंगलवार सुबह मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। जिसकी वजह से मालगाड़ी खड़ी हो गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी और इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। सुबह सात बजकर चालीस मिनट पर इंजन दोबारा स्टार्ट हुआ और मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। मालगाड़ी रुकने की वजह से जहां तहां सात ट्रेनें रोक दी गई थीं। जिन्हें बाद में चलाया गया। जन नायक एक्सप्रेस, बरेली से भेज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस, हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस, हावड़ा जैसलमेर एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर आनंद विहार एक्सप्रेस, सुहेल देव एक्सप्रेस और नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन जहां तहां रोकी गई थीं। जिन्हें बाद में चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें