फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोज प्रतियोगिता के लिए नहीं मिले भाला फेंक के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एशियन गेम्स के बाद से खेलों के विकास को प्रयास शुरू हो गए हैं। इसके तहत गत दिनों एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने लखनऊ में भाला फेंक प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की तलाश हुई। इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजा जाएगा, लेकिन मुरादाबाद से प्रतिभाग कराने तक को खिलाड़ी नहीं मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि सभी खेलों में खोज प्रतियोगिता कराई जा रही है।
नीरज चोपड़ा को एशियन गेम्स में मिली कामयाबी के बाद से इस खेल में बढ़ावा दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर भाला फेंक और शॉटपुट के खिलाड़ी कम मिलते हैं। प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए खिलाड़ी खोजे जा रहे हैं। भाला फेंक में 16 श्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनकर दो साल के लिए फिनलैंड भेजा जाएगा। खिलाड़ियों का खर्च भी सरकार उठाएगी। अधिकारियों के अनुसार खिलाड़ियों के लिए शिविर लगाए जाएंगे। नॉर्थ जोन में जिन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, उन्हें अलग-अलग शिविर में प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन


मैदान बन रहा बाधा
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि एथलेटिक्स में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन स्टेडियम का मैदान छोटा होने की वजह से भाला फेंक खेल में अभ्यास नहीं हो पाता। इसके कारण ज्यादातर प्रतियोगिताओं में इस खेल के खिलाड़ी आते ही नहीं है।
विज्ञापन


शॉटपुट में सिर्फ एक खिलाड़ी हैं। अभी भाला फेंक में खोज प्रतियोगिता हुई है। इस स्तर के खिलाड़ी यहां नहीं हैं। आने वाले समय में अन्य खेल होंगे तो खिलाड़ियों से संपर्क किया जाएगा।
बाबर अली खान, सचिव, जिला एथलेटिक्स संघ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें