फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, रेल संचालन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूसलाधार बारिश से मुरादाबाद रेल मंडल में जगह-जगह पटरियां डूब गईं। सिग्नल सिस्टम फेल होने से ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। पटरियों से पानी उतरने के बाद ही ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

बारिश की वजह से मुरादाबाद-चंदौसी रेल मार्ग पर जरगांव के पास पटरियों पर पानी आ गया। शुक्रवार देर रात साढ़े तीन बजे से शनिवार सुबह पौने पांच बजे तक पटरियां पानी में डूबी रहीं। जिसकी वजह से मुरादाबाद चंदौसी रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। कामाख्या एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस (डाउन) को जहां-तहां रोक दिया गया। सुबह पौने पांच बजे ट्रैक से पानी उतर जाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। लक्सर के पास शनिवार सुबह 9.30 बजे से साढ़े दस बजे तक पटरियों पर पानी रहा। हालांकि इस दौरान कोई ट्रेन बाधित रहीं हुई। खरखौदा और मेरठ के बीच में पानी भर जाने से ट्रेनें प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें