बिलारी। बुधवार की दोपहर क्षेत्र के बगपुरा, थांवला और मोहम्मद इब्राहीमपुर गांव में विधायक समेत कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा पर जोर दिया। बगपुरा के स्कूल परिसर में पौधरोपण करने वालों में बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम, एबीएसए भुवन प्रकाश, सहायक वन अधिकारी ए आर आर्य, प्रधान संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक हाजी उस्मान, नगरपालिका बिलारी के सभासद देवेश शर्मा, थांवला गांव के प्रधान डा. अनीस अहमद, शिक्षक नेता सुरजीत यादव आदि मुख्य थे।