फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर भूजल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र के जटपुरा गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज जटपुरा के छात्र-छात्राओं ने भूजल सरंक्षण सप्ताह के जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली में बच्चे भूजल बचाओ-जीवन बचाओ, जल है तो कल है आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रभारी प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह ने भूजल संरक्षण का संकल्प दिलाया। इसके उपरांत भूजल संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयुषी गुप्ता, रसरीन, रूखसार, अमित, आदित्य आदि ने छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में डा. चंद्रभान सिंह, शरद कुमार गर्ग, अभिषेक कुमार, धीरज लाल, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें