ठाकुरद्वारा। युवती का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। कोतवाली के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। तभी तीन जुलाई को अज्ञात लोगों ने उसकी पुत्री का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। उसने अपनी पुत्री की इधर उधर काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।