ठाकुरद्वारा। पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए बुलाई गई बैठक में ठाकुरद्वारा को शीघ्र पॉलीथिन मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में व्यापारियों ने नगर के अतिक्रमण और नालों पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने का मामला भी जोर शोर से उठाया।
शुक्रवार को एसडीएम रामजी लाल और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने प्रदेश सरकार के 15 जुलाई से पॉलीथिन पर लगाए गए प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए नगर के व्यापारियों और प्रमुख लोगों की बैठक बुलाई। बैठक में पॉलीथिन को सफाई व्यवस्था और पर्यावरण सुरक्षा मे बाधक बताया। वक्ताओं ने कहा कि पॉलीथिन व थर्माकॉल के प्रयोग से हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था को पॉलीथिन ने चौपट कर दिया है। इससे नालियां चौक हो जाती है। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंघल, व्यापार संगठन के अध्यक्ष लईक आजाद, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मयंक सिंघल, किफायतुल्ला खां उर्फ फत्तू भाई, पंकज गुप्ता, हाजी मुख्तार सैफी, सत्यप्रकाश गुप्ता, राजपाल कश्यप, राकेश दानव, सभासद हेमेंद्र प्रताप सिंह, नवीन यादव, कामरेड करन सिंह आदि मौजूद थे।
-----------------------------------------
पॉलीथिन के दुष्परिणामों को बताया
भोजपुर। शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में नगर पंचायत सदस्यों व नागरिकों की बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी कपिल देव यादव व नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि पॉलीथिन जमीन में गलती नहीं है एक हजार वर्ष तक इसका असर रहता था। इससे वर्षा का पानी भूमि के अंदर नहीं जाता तथा पानी दूषित हो जाता है नगरों की नालियों में प्लास्टिक की पॉलीथिन भर जातीं हैं तथा नालों को बंद कर देती हैं। सरकार 15 जुलाई से इस पर प्रतिबंध लगा रही है। राशिद चौधरी, मौहम्मद फारूक, जुल्फेकार, मोहम्मद जाकिर, बड़े, मोहम्मद शान, लेखपाल नेमपाल, नईम चौधरी, फिरासत हुसैन , चेतराम सैनी, मुहम्मद फहद, आदि मौजूद थे । अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्षा रहमत जहां ने की ।