फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कीजाए फार्मेस्टिटों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में गोष्ठी आयोजित कर संगठन के संस्थापक राम उजागर पांडे की पुण्यतिथि मनाई। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने फार्मेसिस्ट के वेतन वृद्धि समेत उप केंद्रों में फार्मेसिस्टों की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष डा. संदीप बड़ोला ने कहा कि स्व. राम उजागर पांडे ने संगठन को पहचान दी। फार्मासिस्टों के अधिकारियों के लिए लड़ाई लड़ी। उनके संघर्षों के चलते ही उन्हें फार्मासिस्ट रत्न का सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगति के समझौता वार्ता को लागू नहीं किया जा रहा है। प्रदेश में हजारों फार्मासिस्ट डिग्री और डिप्लोमा लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही है। जबकि अस्पतालों में फार्मेसिस्टों के पद खाली पड़े हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश गुप्ता, जिला मंत्री डा. शिशु पाल सिंह, डा. निश्चल भटनागर, डा. कुंदन सिंह, डा. जयपाल सिंह, डा. अंकुर चौहान, डा. आरके पाठक, डा. पंकज पांडे, डा. हरीश चौहान मौजूद रहे। संचालन हेमंत चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें