फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार यूनियन ने किया डूडा आफिस पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम की ठेकेदार यूनियन ने बृहस्पतिवार को डूडा के स्वामित्व वाले शहरी आजीविका केंद्र का आफिस कब्जा लिया। वहां पर दो घंटे तक बैठक की और स्टाफ को भगाने का प्रयास किया। विरोध करने पर पीओ डूडा से बदसलूकी की गई। इससे हालात तनावपूर्ण बन गए हैं। पीओ डूडा ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।
नगर निगम के पीलीकोठी परिसर में डूडा का आफिस है। उसके बराबर में ही केंद्र सरकार की संस्था शहरी आजीविका का केंद्र है। इसमें तैनात कर्मचारी दो दिन से परेशान हैं। नगर निगम ठेकेदार यूनियन ने बुधवार को केंद्र का आफिस कब्जाने का प्रयास किया था। इस दौरान वहां तैनात कर्मचारियों ने विरोध किया था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ दर्जन ठेकेदार फिर से आफिस पहुंच गए। आरोप है कि विरोध करने पर सीएलसी (शहरी आजीविका केंद्र) का स्टाफ धमकाया। इसके बाद पीओ डूडा सतीश कुमार से अभद्रता की गई। फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
विज्ञापन


सीएलसी का भवन बनने के लिए पांच साल पहले दस लाख रुपये का बजट मिला था। उसको डूडा के अधिकारियों ने गायब कर दिया है। जिस भवन में आफिस चल रहा है, वह निगम का है। हम पार्षदों के साथ उसको खाली कराने गए थे। दस लाख रुपये का हिसाब मांगने पर पीओ आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

- मोहम्मद शान, अध्यक्ष ठेकेदार यूनियन।

भवन का निर्णय नगर आयुक्त को करना है। ठेकेदार बेवजह हमसे उलझने लगे। समझाने के बावजूद अभद्रता करते रहे। इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्र भेज रहा हूं। नगर आयुक्त कहेंगे तो सुबह को ही आफिस खाली कर देंगे।
- सतीश कुमार सिंह, प्रोजेक्ट आफिसर डूडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें