फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर पड़ा रहा शव, ट्रेन संचालन रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
45 मिनट खड़ी रही तीन ट्रेनें, तीन मालगाड़ी भी प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद लखनऊ रेल मार्ग पर तिलहर के पास सोमवार को ट्रैक पार करते समय कुंभ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव ट्रैक पर डेढ़ घंटे तक पड़ा रहा। इस बीच ट्रेनों का संचालन ठप रहा। हिमगिरि एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें पैंतालीस मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान तीन मालगाड़ियां भी प्रभावित रहीं। ट्रैक से शव हटने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर तिलहर ने सोमवार सुबह 11.20 बजे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति कुंभ एक्सप्रेस से कट गया था। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। ट्रैक से शव हो हटाने में सिविल पुलिस को डेढ़ घंटे लग गए। तब तक ट्रैक पर शव पड़ा रहा और ट्रेनें बीच में खड़ी रहीं। दोपहर 12.55 बजे ट्रैक से शव हटने के बाद ट्रेनें दौड़ने लगी। इस दौरान हिमगिरि एक्सप्रेस, गरीब रथ, वाराणसी बरेली एक्सप्रेस बीच में खड़ी रही। इसके अलावा तीन मालगाड़ियाें के संचालन पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें