फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः 134 दिनों में 1769 मरीज तो अगस्त के मात्र 30 दिनों में मिले 3135 पॉजिटिव

Mon, 31 Aug 2020 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
corona - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अगस्त महीने में आज का दिन बाकी है। 30 दिनों में मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का रिकार्ड बना है। जिले में 134 दिनों में जितनी मरीज मिले थे, अगस्त में अब तक उनकी तुलना में पौने तीन गुने से अधिक पॉजिटिव मरीज आए हैं।

विज्ञापन


मृत्यु दर भी दोगुनी हो गई है। मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन लोग संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक नहीं हो रहे हैं। लोगों की इस लापरवाही से परिवार में घरों से बाहर नहीं निकलने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े चौकाने वाले हैं। मुरादाबाद में पहला मरीज 19 मार्च को रिपोर्ट हुआ। 12 अप्रैल के बाद दिल्ली निजामुद्दीन के मरकज में शामिल लोगों के संक्रमित आने से लगातार मरीज बढ़ने लगे। लॉकडाउन अवधि में संक्रमण का फैलाव काफी कम रहा। जुलाई से संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी और अगस्त में रिकार्ड बना दिया। 23 जुलाई से रैपिड एंटीजन की टेस्टिंग शुरू हुई।
विज्ञापन


सैंपल के साथ मरीज भी बढ़ते गए। 19 मार्च से 31 जुलाई तक जिले में 47169 सैंपल हुए। इनमें 1798 मरीज मिले थे और 52 लोगों की मौत हुई थी। अगस्त के मात्र 30 दिनों में 3135 नए संक्रमितों के साथ कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4933 पहुंच गई।

संक्रमण की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी 106 हो गई। अगस्त में 2.74 फीसदी संक्रमितों की दर बढ़ी और प्रतिदिन औसतन 108 मरीज मिले हैं। इसके बाद भी लोगों की जागरूकता नहीं बढ़ी है। लोगों की इस लापरवाही से उनके घर तक संक्रमण पहुंच रहा है।

बारिश के बाद संक्रमण की रफ्तार और लोगों की लापरवाही बढ़ी है। नतीजन परिवारों के परिवार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अगस्त में परिवारों में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी है। संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन

- डा. एमसी गर्ग सीएमओ

31 जुलाई तक मुरादाबाद में संक्रमण की स्थिति
कुल संक्रमित 1798, सैंपलिंग 47169, मृत्यु 52, रिवकरी 1035
अगस्त माह तक संक्रमण की स्थिति
कुल संक्रमित 4933, सैंपलिंग 93903, मृत्यु 106, रिकवरी 3381

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें