फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई और एक जून को बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम विभाग ने 31 मई और एक जून को बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार और रविवार को बादलों की आवाजाही रह सकती है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। हालांकि यह हल्का है। इसलिए कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वांचल के कुछ जनपदों में अभी बारिश हो रही है। इसके कारण शनिवार और रविवार को बादल छा सकते हैं। शुक्रवार को नमी भरी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अभी तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।
शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ था। धूप भी चटख खिली थी, लेकिन बीच-बीच में हल्के बादल होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो सकी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में सुबह के समय नमी 87 फीसदी थी, जो शाम को 68 फीसदी दर्ज की गई। दिनभर हवा पश्चिम दिशा से दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली है।
शहर का वातावरण हुआ साफ
शुक्रवार को मुरादाबाद के वायु गुणवत्ता सूचकांक में 80 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर की गिरावट दर्ज की गई। रात नौ बजे शहर का एक्यूआई 66 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। रात नौ बजे कार्बन मोनो आक्साइड का अधिकतम स्तर 51, नाइटृृृ जन डाई आक्साइड का अधिकतम स्तर 174, पीएम 10 का अधिकतम स्तर 101, पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 67 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विकास मिश्र का कहना है कि मौसम साफ होने की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है। आस-पास के जनपदों में भी एक्यूआई कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें