मुरादाबाद। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए प्रधान डाकघर से 75 लीटर गंगाजल की बिक्री हुई। करीब हफ्ते में शहर के तीन साै लोगों ने प्रधान डाकघर से गंगाजल खरीदकर बुधवार को भगवान शिव का जलाभिषेक किया। गंगाजल खरीदने वालों में बुजुर्गों की संख्या अधिक रही।
करीब चार साल पहले प्रधान डाकघर से गंगाजल की बिक्री शुरू की गई। यह सुविधा से उन लोगों के लिए शुरू की गई थी, जो किन्हीं कारणों से हरिद्वार से गंगाजल लेकर नहीं आ पाते। इससे बुजर्गों को बड़ी राहत मिली, जो लंबी दूरी तय कर हरिद्वार या ब्रजघाट से जल लाने में असमर्थ थे। डाकघर में गंगाजल की बिक्री के लिए एक अलग से स्टॉल लगाया गया। पिछले एक हफ्ते में प्रधान डाकघर से गंगाजल की 250 एमएल की 300 से ज्यादा बोतलें बिक गईं। प्रधान डाकघर के वरिष्ठ पोस्टमास्टर विनय यादव ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में करीब तीन साै लोगों ने गंगाजल खरीद कर ले गए।
00
30 रुपये में 250 एमएल गंगाजल
प्रधान डाकघर के वरिष्ठ पोस्टमास्टर विनय यादव ने बताया कि धार्मिक कार्यों में गंगाजल के महत्व को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है। 250 एमएल गंगाजल की कीमत 30 रुपये है। डाकघर में गंगाजल उपलब्ध है।