मुरादाबाद। आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में 30 लोग मधुमेह के रोगी पाए गए। 20 लोग हाई ब्लडप्रेशर से प्रभावित रहे।
आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त चौधरी अरुण कुमार सिंह ने आयकर भवन में निर्देशन में शुक्रवार एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। शिविर में एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी सहित 85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, एसपीओ-2, ईसीजी की जांच की गई। जांच के दौरान 30 शुगर, 20 ब्लड प्रेशर और 35 सामान्य तरीके के मरीज पाए गए। इस दौरान डॉक्टर शोएब, सुनील पाठक, के अलावा अस्पताल से जुड़े संदीप सक्सेना और अतुल भटनागर मौजूद थे। ब्यूरो