मुरादाबाद। नए साल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने और लोगों के साथ अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने तीस युवकों को गिरफ्तार किया। जिसमें बारह आरोपी सिविल लाइंस पुलिस ने पकडे़ हैं, जबकि बाकी आरोपी अन्य थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए गए। सभी का चालान कर दिया गया है।
मंगलवार की रात पुलिस ने शहर में कड़ी चौकसी रखी। जगह जगह बेरीकेटिंग लगाकर चेकिंग की गई। इसके बावजूद युवकों ने शहर में जमकर हुड़दंग मचा। सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार रात शराब पीकर हुड़दंग मचाने में सिविल लाइंस के हरथला निवासी राजू, उसके भाई राजीव, मऊ हरथला निवासी कुंदन और मंगूरा और रामंगा विहार निवासी सुनील को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने धारा 34 में मोरा की मिलक निवासी सुभम सक्सेना, ब्लाक 32 कांशीराम नगर निवासी मनीष शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है। मो. अजहर, मो. ओसामा मलिक, मो. अमान और मो. समीर निवासी तारा वाली बिल्डिंग थाना नागफनी को पीलीकोठी चौराहे के पास सड़क पर हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवल मारावाह ने बताया कि हुड़दंग मचाने में गिरफ्तार किया।