फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 2.63 फीसदी तो मुरादाबाद में 3.43 कोरोना संक्रमण फैलने की दर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हॉटस्पॉट क्षेत्र के छह इलाके ग्रीन जोन में शामिल हो गए हैं। 21 दिन की अवधि में कोरोना का नया केस नहीं मिलने पर इन इलाकों को ग्रीन जोन में लाया गया है। जिले में अब 13 हॉटस्पॉट क्षेत्र बाकी हैं। लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। ग्रीन जोन में आने वाले इलाकों के लोगों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। नहीं तो दोबारा स्थिति बिगड़ सकती है। मुरादाबाद में सैंपलिंग के अनुपात में प्रदेश के मुकाबले मुरादाबाद की दर कहीं अधिक है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को दो नए पॉजिटिव केस आने के साथ आंकड़ा 128 पहुंच गया है। इनमें मुरादाबाद के 124 केस हैं। टीएमयू में इलाज करवाने वाले चार केस संभल और रामपुर के शामिल हैं। संक्रमण की दृष्टि से जिले में 19 हॉटस्पॉट इलाके बनाए गए थे। 21 दिन की अवधि में नया पॉजिटिव केस नहीं आने पर छह हॉटस्पॉट क्षेत्र ग्रीन जोन में आ गए हैं। एक सप्ताह के भीतर कई और इलाके भी नया केस नहीं आने पर ग्रीन जोन में आ जाएंगे। ग्रीन जोन में आने वाले लोग बंदिशों से ढील मिलने पर खुशी मना रहे हैं। घरों के बाहर निकलकर आवाजाही करने लगे हैं। मोहल्लों में दुकानें खुलने लगी हैं। कई लोग बिना मास्क पहने निकल रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। लोगों की लापरवाही उनके लिए ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी भारी पड़ सकती है।
मुरादाबाद जिला कोरोना संक्रमण की दृष्टि से कतई सुरक्षित नहीं है। जिले में मंगलवार तक 3610 सैंपल हुए हैं। इनमें 124 पॉजिटिव और 2534 निगेटिव हैं। निगेटिव सैंपल के अनुपात में संक्रमण की दर 4.89 फीसदी है। 791 सैंपल प्रतीक्षारत, 80 अनिश्चित और 64 सैंपल रिजेक्ट हैं। कुल 3610 सैंपल के अनुपात में भी संक्रमण की दर 3.43 फीसदी है। उत्तर प्रदेश में संक्रमण की दर सैंपलिंग के अनुपात में 2.63 फीसदी और देश में 4.26 फीसदी है। सैंपलिंग बढ़ने पर संक्रमित केस भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जरूरी है कि हम जिस भी जोन में हैं सामाजिक दूरी का ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में सैंपल और पॉजिटिव केस
- देश में संक्रमित 71444 और सैंपल 1673688
- उत्तर प्रदेश में पॉजिटिव 3573 और सैंपल 135760
- मुरादाबाद में पॉजिटिव 124 और सैंपल 3610
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें