फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीपीआरओ ने की प्रधान पर लगे आरोपों की जांच

Thu, 16 Oct 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को क्षेत्र की दो ग्राम पंचायत के प्रधानों पर लगे आरोपों की गांव में जाकर जांच की। ग्राम पंचायत रामनगर खागूवाला और पानूवाला के प्रधान पर वहां के ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम से की थी लेकिन जांच को सचिवों द्वारा रिकॉर्ड न देने के कारण लटकाया जा रहा था इस पर डीएम ने नाराजगी जताई थी। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने संबंधित सचिवों को नोटिस जारी कर रिकॉर्ड तलब किया था। रिकॉर्ड मिलने के बाद डीपीआरओ ने दोनों ग्राम पंचायत में पहुंचकर प्रधानों पर लगे आरोपों की जांच की। शिकायतकर्ताओं से बातचीत की प्रधान समर्थकों से भी उनका पक्ष जाना। रिकॉर्ड में दर्शाए गए कार्यों को भी देखा। इस दौरान दोनों ग्राम पंचायत के प्रधान, सचिव और एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें