फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महमूदपुर माफी में बनेंगी 28 सड़कें

Fri, 27 Feb 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। महमूदपुर माफी नगर पंचायत बोर्ड की बैठक ईओ ने बताया कि शासन से महमूदपुर माफी के लिए 28 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में पहली बार पदेन सदस्य के रूप में बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद इरफान भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि मरहूम विधायक हाजी मोहम्मद इरफान के से दस साल पहले कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम पंचायत महमूदपुर माफी को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव उस वक्त नगर विकास मंत्री आजम खां को दिया था।
शासन ने वर्ष 2020 में महमूदपुर माफी को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया। विधायक ने चेयरमैन के प्रतिनिधि मंगल सेन सैनी को भरोसा दिलाया कि महमूदपुर माफी के विकास से हमेशा एक राय होकर और बिना भेदभाव काम किया जाएगा।
विज्ञापन

सदन में अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि शासन से महमूदपुर माफी के लिए 28 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के अलावा सैनियों वाले शिवमंदिर के पास चिल्ड्रन पार्क, मल्टी स्पोर्ट्स सेंटर, डिजिटल लाइब्रेरी और छह आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को धनराशि अवमुक्त हो गई है।
विज्ञापन

साथ ही नगर में सरकारी बाजार लगाने का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है। सदन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खेल स्टेडियम, राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रस्ताव भी पारित हुए जोकि शासन को भेजे जाएंगे, इसके अलावा नगलिया मशकूला में राजकीय हाईस्कूल से ईसागढ़ और मुरादाबाद संभल सड़क से मुमताज पब्लिक स्कूल तक समेत कई अहम सड़कों के निर्माण के भी प्रस्ताव रखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें