फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 लाख के नकली नोट बरामद, 10 गिरफ्तार

Fri, 10 Feb 2023 12:45 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुंदरकी। भूमि दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दस जालसाजों को मैनाठेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से स़़ाढ़े 28 लाख के नकली नोट और 11080 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी लग्जरी कारों पर सवार होकर निकलते थे।
विज्ञापन

संभल जनपद के हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के बैटला गांव निवासी इब्राहिम ने मैनाठेर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह जमीन खरीद फरोख्त का काम करते हैं।
13 अप्रैल 2022 को पहले से ही परिचित महावीर सिंह निवासी मझोली चौराहा, संजीव कुमार निवासी कांशीराम नगर और राजेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला लाइन पार थाना मझोला, सतवीर सैनी निवासी मौढ़ा तैय्या थाना पाकबड़ा, जयप्रकाश निवासी पीलकपुर गुमानी थाना ठाकुरद्घारा, दलवीर सिंह निवासी लालपुर पुरोहित और संजीव कुमार निवासी खबरिया घाट थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद, अमर पाल निवासी सलारपुर माफी थाना डिडौली जिला अमरोहा, बाबू राम निवासी गंगापुर थाना सिविल लाइन रामपुर, इरशाद निवासी मोहल्ला बाबर नगर थाना मीरगंज जिला बरेली उसके पास महमूदपुर माफी में आए और एक जमीन दिलाने को कहा। वह विश्वास कर 16 बीघा जमीन का सौदा दो करोड़ आठ लाख रुपये में तय किया।
विज्ञापन

इस दौरान उसने अपने साथी रेहान, शराफत और छिद्दा की मौजूदगी में बीस लाख रुपये एडवांस दे दिए और मौके पर ही इकरारनामा भी तैयार किया। जिसकी नोटरी भी हुई। दो माह में भूमि का बैनामा कराने की तारीख तय की गई थी। समय अवधि के अंदर ही बैनामा कराने को कहा तो यह लोग टालमटोल करने लगे। बाद में पता चला कि भूमि का सौदा करने और बेचने वाले सभी मिले हुए हैं। जब उसने बीस लाख रुपये वापस मांगे तो इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान मारने और दोबारा पैसा मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मैनाठेर पुलिस ने मुकदमे की विवेचना कर ठगी करने वालों पकड़ लिया।
मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि ठगी और धोखाधड़ी करने में नामजद सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जोकि भूमि दिलाने के नाम पर एडवांस रकम ले लेते थे और एंग्रीमेंट तोड़कर नकली नोट वापसी में देते थे।
कोतवाल के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 28 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट, 11090 रुपये के असली नोट के अलावा चार लग्जरी कारें, एक पल्सर बाइक, सात टच स्क्रीन मोबाइल और पांच की पैड मोबाइल बरामद हुए हैं। साथ ही आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे और सात कारतूस बरामद हुए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें