फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आबोहवा सुधारने पर खर्च होंगे 28 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की आबोहवा को बेहतर बनाने के लिए 28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली रोड, कांठ और रामपुर रोड की साइड पटरी को दुरुस्त किया जाएगा। 21.90 किलोमीटर लंबी पटरी पर आकर्षक टाइल्स बिछाई जाएंगी। इससे पटरियों से उड़ने वाली धूल को कम किया जा सकेगा। नवंबर के अंत तक कार्य खत्म करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

स्वच्छ वायु गुणवत्ता सर्वेक्षण में मुरादाबाद देश में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुका है। इसके लिए शहर को 75 और 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिल चुका है। शहर में वायु गुणवत्ता के लिहाज से बेहतर स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 33 करोड़ रुपये शहर को वायु गुणवत्ता सुधार के लिए मिले हैं। जिसके बाद से नगर निगम प्रशासन ने इसका खाका तैयार कर लिया है। अधिकारियों का मानना है कि धूल के कणों से वायु की गुणवत्ता अधिक खराब होती है। यह धूल सड़कों के किनारे कच्ची पटरी से अधिक उड़ती है।
लिहाजा कांठ, दिल्ली, रामपुर रोड समेत शहर के भीतर 21.90 किलोमीटर की 29 सड़कों की साइड पटरी को बेहतर बनाया जाएगा। अलग-अलग रंग की टाइल्स लगाई जाएंगी। जिन सड़कों के किनारे नाली क्षतिग्रस्त होंगी उनकी भी मरम्मत की जाएगी तथा नाली की तरफ ग्रास पेवर टाइल्स बिछाई जाएंगी। इन टाइल्स पर घास उग जाएगी जो धूल के कणों को हवा में उड़ने से रोकेगी। योजना में 15वें वित्त से छह किमी हाटमिक्स सड़क का निर्माण और साइड पटरी पर सीसी टाइल्स बिछाने का काम भी शामिल है। इस कार्य पर 13.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

ऐसे बिछाई जाएंगी रंगीन टाइल्स
मुख्य सड़क से लगी साइड पटरी पर 60 सेंटीमीटर तक ग्रे कलर की टाइल्स बिछाई जाएंगी। उसके बाद 40 सेमी रेड टाइल्स बिछाई जाएंगी। उसके बाद फिर ग्रे कलर की टाइल्स बिछाई जाएंगी। सड़क पटरी के किनारे नाली या नाला से पहले ग्रास पेवर (बीच में छेद वाली टाइल्स) बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें