फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: लोन दिलाने के नाम पर ठगी, 22 युवतियों समेत 27 हिरासत में, आरोपियों से की जा रही पूछताछ

Tue, 15 Nov 2022 07:10 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम दो स्थानों पर छापा मारा। पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हैलट रोड स्थित होटल के ऊपर सांई लाइब्रेरी के नाम से चल रहे एक कार्यालय में पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा गया है। इसमें 22 युवती और पांच युवक शामिल हैं। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। लड़कियों से फोन पर बात कराकर लोन दिलाने का झांसा देकर आरोपी लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे रकम अपने खातों में जमा करा लेते थे।

विज्ञापन


सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम दो स्थानों पर छापा मारा। पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हैलट रोड स्थित होटल के ऊपर सांई लाइब्रेरी के नाम से चल रहे एक कार्यालय में पुलिस पहुंची।

उन्होंने बताया कि यहां से पुलिस ने 14 लड़कियां और एक रवि चौधरी निवासी सैफनी जनपद रामपुर को पकड़ा। जबकि चड्ढा कॉम्पेक्स पर आठ लडकियां और चार युवक पकड़े गए हैं। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें