फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खो बैराज से छोड़ा गया 250 क्यूसेक पानी, 32 नहरों से होगी सिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। धान की नर्सरी व रोपाई कार्यों को देखते हुए बिजनौर के शेरकोट खो बैराज से रामगंगा मुख्य कैनाल सहित जिले की सभी 32 नहरों में पानी पहुंच गया है। बैराज से 250 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे मुरादाबाद जिले के 254 गांवों के करीब नौ हजार से अधिक किसानों को इसका लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा इस बैराज का पानी बिजनौर और अमरोहा जिले के गांवों को भी मिलता है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में कुल नौ रजवाहा सहित कुल 79 नहरों को उत्तराखंड राज्य के काशीपुर स्थिति तुमड़िया डैम व बिजनौर जिले के शेरकोट खो बैराज से पानी मिलता है। तुमड़िया डैम तो सूख चुका है, जिससे इसकी 47 नहरों से सिंचित क्षेत्र को सिंचाई का पानी नही मिल पाएगा लेकिन शेरकोट खो बैराज से जुड़ी राम गंगा मुख्य कैनाल, महमूदपुर रजवाहा व उमरी कला रजवाहा में पानी पहुंच गया है। इन रजवाहों से जुड़ी माइनर (उप नहरों) में पानी चलने लगा है। शेरकोट खो बैराज से 22 मई को 250 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो एक सप्ताह के अंदर सभी उपनहरों में पहुंच जाएगा। इन नहरों से जिले के उमरी कला, कांठ, खिदमतपुर आदि क्षेत्र के 254 गांवों के आठ हजार से अधिक किसानों के खेतों को पानी मिलता है। कांठ क्षेत्र के अवर अभियंता सत्यप्रकाश ने बताया कि इस क्षेत्र के किसानों की खेती नहरी पानी से सिंचाई पर आधारित है। अधिकतर किसान धान की नर्सरी तैयार कर रहे हैं। आगामी सप्ताह में धान की रोपाई भी शुरू हो सकती है। जिसे देखते हुए 22 मई से खो बैराज से नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों धूप अधिक तेज होती है, जमीन भी पानी पीती है, इस कारण उप नहरों में पानी पहुंचने में समय लग रहा है। लेकिन एक सप्ताह से पहले सभी संबंधित उप नहरों में पानी पहुंच जाएगा। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। वह आसानी से धान की नर्सरी तैयार कर पाएंगे और धान की रोपाई भी कर पाएंगे।

- जिले के तीनों रजवाहों से जुड़ी सभी माइनरों का निरीक्षण कर लिया गया है। 250 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो इन दिनों के लिए पर्याप्त है। जो बारिश हुई है, इसका भी लाभ किसानों को मिलेगा। धान की नर्सरी व गन्ने आदि की फसल को फायदा होगा। धान की रोपाई के लिए नहरों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, एसडीओ, मुरादाबाद सिंचाई खंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें