भगतपुर (मुरादाबाद)। पुलिस और एसओजी टीम ने मंगलवार को 25 हजार के इनामी पदिया नंगला निवासी इदरीश को ठाकुरद्वारा से गिरफ्तार किया है। वह करीब 20 साल से परिवार के साथ उत्तराखंड में रह रहा था। इदरीश के खिलाफ अलग-अलग थानों में 39 मुकदमे दर्ज हैं।
भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव पदियानंगला निवासी इदरीश को पुलिस ने मंगलवार को ठाकुरद्वारा से गिरफ्तार किया है। इदरीश करीब 20 साल से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितार गंज थाना क्षेत्र के गांव पंडरी में रह रहा था। इदरीश के खिलाफ कई थानों में करीब 39 मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट में तारीख पर हाजिर ने होने पर आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किए गए थे और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। संवाद