कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने पास के ही गांव में बटाई पर कुछ कृषि की भूमि ले रखी है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कुंदरकी निवासी किसान रोटावेटर की मदद से खेत की जुताई कर रहा था। वह ट्रैक्टर चला रहा था और उसका साला संभल जिले के गांव भडोला निवासी धीर सिंह रोटावेटर पर बैठा था। रोटावेटर पर बैठे धीर सिंह का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते रोटावेटर के आगे गिर गया और रोटावेटर से कटकर उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही खेत में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को घर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।