फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मझोला योजना में चार करोड़ से बनेंगे 24 नए मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला योजना में आवास की मांग को देखते हुए आवास एवं विकास परिषद 24 नए मकानों का निर्माण कराएगी। इसके लिए परिषद ने 4.05 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। मकानों का निर्माण मझोला योजना संख्या चार के फेज-दो विस्तार स्थित सेक्टर-14 में कराया जाएगा। ये मकान सेल्फ फाइनेंस योजना के तहत बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में टाइप डिजाइन 90 और टाइप डिजाइन 162 के मकान शामिल हैं। इसके लिए निर्माण एजेंसियों से 12 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन निविदाएं मांगी गई हैं। टेंडर के माध्यम से एजेंसी का चयन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सेल्फ फाइनेंस योजना के तहत मकानों का निर्माण होने से आवंटियों को तैयार आवास उपलब्ध कराने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।
अधिशासी अभियंता रजनीश कुशवाहा के मुताबिक मझोला योजना में मकान खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए आवास विकास परिषद ने ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी है। सबसे छोटी श्रेणी के मकानों की अनुमानित कीमत 25.47 लाख रुपये से शुरू है, जबकि बड़े मकानों की कीमत 97.45 लाख रुपये तक है। आवेदन के लिए एक हजार रुपये और जीएसटी देना होगा। इच्छुक लोग परिषद के ऑनलाइन पोर्टल पर मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित पंजीकरण धनराशि जमा करनी होगी। मकानों का आवंटन लकी ड्रॉ से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें