फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रुहेलखंड विवि की लापरवाही से फेल हो गए मुरादाबाद के 22 साै छात्र, सुधार के लिए 18 तक आवेदन का माैका

Thu, 17 Apr 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम में कोकॅरिकुलम विषय के अंक शामिल न होने से हजारों छात्र फेल हो गए हैं। सिर्फ हिंदू कॉलेज में ही 2200 छात्रों के परिणाम प्रभावित हुए हैं। कॉलेजों ने 18 अप्रैल तक छात्रों से सुधार के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से जारी स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम में को-कॅरिकुलम विषय के अंक हजारों विद्यार्थियों की अंकतालिका पर नहीं चढ़े हैं। विश्वविद्यालय की लापरवाही से सिर्फ हिंदू कॉलेज में ही करीब 2200 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। अन्य काॅलेजों का भी यही हाल है।

विज्ञापन


कॉलेजों द्वारा सुधार के लिए विद्यार्थियों से अंकतालिकाओं के साथ 18 अप्रैल तक आवेदन मांगे जा रहे हैं, जिससे समस्या का समाधान करवाया जा सके। तीन अप्रैल से विश्वविद्यालय ने स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी करना शुरू किया था, लेकिन जब विद्यार्थियों ने परिणाम देखा तो वह दंग रह गए।

हिंदू कॉलेज में ही स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 1400, तृतीय सेमेस्टर में 600 और पांचवें सेमेस्टर में दो सौ विद्यार्थियों के परिणाम में गलतियां हैं। यही स्थिति शहर के अन्य कॉलेजों की है। बीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि उनका परिणाम विश्वविद्यालय ने तीन अप्रैल को दोपहर तीन बजे जारी किया था।
विज्ञापन


राजनीति विज्ञान में उनके सौ में से 77 अंक हैं और समाजशास्त्र में सौ में से 78 अंक हैं। वहीं को-कॅरिकुलम के एनालिटिकल एबिलिटी एंड डिजिटल अवेयरनेस पेपर में इंटरनल पेपर के अंक ही दर्ज नहीं हैं। इसके कारण अंकतालिका पर नॉट क्लीयर्ड लिखा हुआ है, जबकि वह पास हैं।वहीं बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अंजलि के अनुसार विवि ने उनका परिणाम 12 अप्रैल को सुबह 11:39 मिनट पर जारी किया था।

उनके भौतिक विज्ञान में सौ में से 64 अंक हैं और गणित में सौ में से 81 अंक आए हैं। इसी तरह रसायान विज्ञान में भी सौ में से 76 अंक हैं, लेकिन को-कॅरिकुलम के फूड न्यूट्रीशन एंड हाइजीन पेपर में अंकतालिका पर इंटरनल अंक नहीं चढ़े हुए हैं। इसकी वजह से अंकतालिका में बैक लिखकर आया है।
यह भी पढ़ें: UP: सिर्फ भागकर शादी करने के आधार पर सुरक्षा नहीं दी जा सकती, हाईकोर्ट ने कहा- समाज का सामना करना सीखना होगा


परिणाम में सुधार के लिए विद्यार्थियों से आवेदनपत्र जमा करवा रहे हैं। 18 अप्रैल तक विद्यार्थी अंकतालिका के साथ प्रार्थनापत्र जमा कर सकते हैं। बुधवार दोपहर तक 12 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 19 अप्रैल को कॉलेज से एक कर्मचारी आवेदन लेकर विश्वविद्यालय जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो। - प्रो. जेके पाठक, परीक्षा प्रभारी, हिंदू कॉलेज
विज्ञापन


बुधवार सुबह तक दो विद्यार्थियों ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। कुल कितने विद्यार्थियों के परिणाम में समस्या है, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जिस तरह से विश्वविद्यालय ने आवेदन मांगे हैं, उससे जाहिर है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस परिणाम से प्रभावित हुए हैं। - प्रो. एके सिंह, परीक्षा प्रभारी, केजीके कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें