फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील पर हमले के विरोध में 22 जिलों में हड़ताल

विज्ञापन
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी में मीटिंग करते अधिवक्ता। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद में अधिवक्ता भुवनेश कुमार गुप्ता पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तार न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल पर रहकर आगे की रणनीति तय की। कोर कमेटी की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि गुरुवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा एसएसपी, आईजी, एडीजी और डीजीपी व मुख्य सचिव गृह से अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करेगा और पूरे प्रकरण की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बार पदाधिकारियों ने दावा किया है कि बुधवार शाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन मांगेराम से उनकी फोन पर बातचीत हुई है। चेयरमैन ने मुरादाबाद की घटना को लेकर निंदा की और पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में हड़ताल का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की जनरल हाउस की सभा हुई। विजय कुमार कौशिक की अध्यक्षता में हुई सभा में अधिवक्ता भुवनेश कुमार गुप्ता पर हुए हमले और पुलिस के गलत रवैये को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें बताया गया कि अधिवक्ताओं के प्रति पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होना ये बताता है कि पुलिस इस घटना को लेकर कतई गंभीर नहीं है। इसके अलावा कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें एल्डर्स कमेटी के सदस्य रामा शंकर, अमीरुल हसन जाफरी, पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता, प्रेम सिंह व धर्मपाल, बार अध्यक्ष विनय कौशिक व महासचिव अभिषेक भटनागर शामिल रहे। जिसमें निर्णय लिया गया कि गुरुवार को भी इस घटना को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही ये भी तय हुआ है कि अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल इस प्रकरण को लेकर एसएसपी, आईजी, एडीजी और डीजीपी व मुख्य सचिव गृह से मुलाकात करेगा और पूरे प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। बार महासचिव अभिषेक भटनागर ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति मेरठ के चेयरमैन मांगेराम से फोन पर बात हुई है। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में हड़ताल का एलान किया है। बैठक में आनंद मोहन गुप्ता, संजीव राघव, प्रभात गोयल, जावेद हसन, अशोक कुमार सक्सेना, आदेश श्रीवास्तव, सुरेश कुमार गुप्ता, पीयुष गुप्ता समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें