कृषि विधेयकों को लेकर पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज हो गया है। विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर पंजाब बंद का आयोजन किया रहा है। इसका असर मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। प्रदर्शन के कारण 22 ट्रेनें प्रभावित होंगी। जिसमें से दो रद्द रहेंगी जबकि बाकी को बदले मार्ग से छोटी दूरी के लिए चलाया जाएगा। इनमें कई का स्टॉपेज मुरादाबाद में है। 24 से 26 सितंबर तक ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण दस जोड़ी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इनमें एक्सप्रेस और कोविड स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। अभी पॉर्सल ट्रेनों और मालगाड़ियों पर इसका कोई असर नहीं है। लेकिन आंदोलन की उग्रता को देखते हुए उन पर आगे निर्णय लिया जाएगा। बुधवार रात 12 बजे से इन ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जा रहा है।
ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित -
ट्रेन नंबर नाम परिवर्तन
02053-54 हरिद्वार-अमृतसर जन शताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
02903-04 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेलएक्सप्रेस अंबाला तक जाएगी
02407-08 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस अंबाला तक जाएगी
04673-74 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस अंबाला तक जाएगी
04649-50 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस अंबाला तक जाएगी
03307-08 धनबाद-फिरोजपुर स्पेशल एक्सप्रेस अंबाला तक जाएगी
05933-34 डिब्रूगढ़-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस अंबाला तक जाएगी
05909-10 डिब्रूगढ़-लालगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस रोहतक, भिवानी, हिसार, हनुमान गढ़ के रास्ते चलेगी
02358-57 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल एक्सप्रेस अंबाला से चलेगी
04651-52 अमृतसर-जयनगर हमसफर एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली से चलेगी
04653-54 न्यू जलपाईगुड़ी - अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस सहारनपुर तक जाएगी