फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 में से 22 नाबालिग बच्चों को अनके अभिभावकों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शुक्रवार को रेलवे चाइल्ड लाइन ने जीआरपी द्वारा रेस्क्यू किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद अभिभावकों को सौंपने के निर्देश दिए। इसके बाद 22 बच्चों को उनके माता-पिता के हवाले कर दिया गया। जबकि बाकी बच्चों के माता-पिता अभी नहीं पहुंच पाए हैं, इसलिए शेष 16 बच्चों को चाइल्ड लाइन के संरक्षण में रखा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गुरुवार को एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता की बनाई गई रणनीति के फलस्वरूप जीआरपी ने 38 नाबालिगों को ट्रेन द्वारा बिहार से पंजाब मजदूरी के लिए लेकर जा रहे ठेकेदार के चंगुल से छुड़ाया था। इसमें तीन आरोपियों को गिरप्तार कर जेल भेजा गया था। जीआरपी के इस रेस्क्यू ऑपरेशन को मंडलभर से सराहना मिल रही है। वहीं चाइल्ड लाइन के सचिव एमए फारुकी ने बताया कि बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद 22 बच्चों को उनके माता-पिता के साथ भेज दिया गया है। बाकी 16 बच्चों के माता-पिता जैसे ही आ जाएगें उन्हें भी सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें