फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान प्रश्नपत्र से मेरिट चढ़ेगी परवान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। डॉ. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित यह परीक्षा मुरादाबाद में तीन केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आसान पेपर को देखकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र औसत था। इतने आसान प्रश्नपत्र की उम्मीद नहीं थी। बायो वाले अभ्यर्थियों को भौतिक विज्ञान के कुछ प्रश्नों ने जरूर परेशान किया। उनका कहना है कि अब मेरिट अधिक जाने की उम्मीद है। तीन पालियों में आवंटित 3249 में से 299 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 2950 परीक्षा देने आए।
विज्ञापन

मुरादाबाद में कोठीवाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी एंड प्रोफेशनल स्टडीज, मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी, श्री सत्या इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में तीन पालियों में परीक्षा कराई गई। पहली पाली सुबह नौ बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11:30 बजे से दोपहर ढ़ाई बजे तक और तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक थी। फर्जी अभ्यर्थियों को रोकने के लिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई थी। पहली पाली में 426 में से 48 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए, जबकि 378 उपस्थित रहे। दोपहर की पाली में आवंटित 2387 अभ्यर्थियों में से 178 अनुपस्थित थे। शाम को 436 अभ्यर्थियों में से 73 गैरहाजिर रहे। लखनऊ से आए नोडल अधिकारी प्रो. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए आनलाइन पोर्टल के अलावा व्हॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से निगरानी की गई थी। सभी केंद्रों पर परीक्षा पूर्ण शुचिता के साथ संपन्न हुई है।
विज्ञापन



पूरा पेपर आसान था। नकारात्मक अंकन न होने की वजह से जो प्रश्न कठिन लग रहे थे, उनको भी हल कर दिया है।
दीक्षा, अभ्यर्थी।

रसायन विज्ञान के कुछ प्रश्न मुश्किल लग रहे थे। सभी सवालों को हल कर दिया है। पेपर अच्छा रहा।
रेशमा।

जिसने कुछ समय भी अभ्यास किया होगा, तो पेपर आसानी से हल कर दिया है। 85 फीसदी बहुत अच्छा है। शेष भी हल किया है।
वैष्णवी।

नर्वस होने की वजह से गणित के कुछ सवाल कठिन लग थे। पांच सवालों पर असमंजस है। दो महीने तैयारी की है।

शशि अवस्थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें