फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्पेंस के 45 मिनट...फिर जश्न का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विज्ञान के क्षेत्र में देश के लिए बुधवार का दिन एतिहासिक बन गया, लेकिन इससे पहले जैसे ही सूचना जारी हुई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन करेंगे, जनता में कौतूहल बन गया। 45 मिनट के असमंजस के दौर में लोगों को पीएम के पुराने संबोधन याद आने लगे। कोई नोटबंदी को याद कर रहा था तो किसी के जेहन में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की की घटनाएं ताजा हो गईं। घरों, कार्यालयों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लोगों की नजर टीवी पर गढ़ गईं। मोबाइल पर भी पल-पल पीएम के संबोधन की बेकरारी रही। जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि देश ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक दुनिया के तीन देश अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश है, जिसके पास एंटी सेटेलाइट एसैट मिसाइल है। इस घोषणा के बाद से शहर में जश्न का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर बधाई संदेश जारी होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें