फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से फाटक टूटने से रेल संचालन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार को अलग अलग तीन जगह वाहनों ने रेल फाटक में टक्कर मार दी। जिससे बूम टूट गया। इससे रेल संचालन ठप हो गया। फाटकों को ठीक करने के बाद रेल संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

मंडल के ज्वालापुर के पास गेट संख्या तेरह सी है। शुक्रवार दोपहर बारह बजकर चालीस मिनट पर गेटमैन ने ट्रेन पास कराने के लिए गेट बंद किया। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने फाटक में टक्कर मार दी। जिससे बूम टूट गया। इस हादसे की वजह से अप और डाउन लाइन पर सिगनल सिस्टम फेल हो गया। जिससे ट्रेनें जहां तहां रुक गई। गेट मैन ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और फाटक की मरम्मत की गई। इस दौरान श्री गंगा नगर हरिद्वार एक्सप्रेस, अमृतसर हरिद्वार एक्सप्रेस, ऋषिकेश चंदौसी पैसेंजर बीच में ही रोक दी गई थी। शुक्रवार दोपहर दो बजे फाटक ठीक करने के बाद इन गाड़ियों को रवाना किया गया। बिलपुर और मिरानपुर कटरा के बीच स्थित गेट संख्या 343 ए पर शुक्रवार सुबह छह बजकर चालीस मिनट पर वाहन में टक्कर मार दी। इस हादसे में बूम टूट गया। गेट मैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल संचालन बाधित हो गया। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और फाटक ठीक किया गया। सुबह पौने नौ बजे रेल संचालन शुरू किया गया। जबकि तीसरा हादसा रायवाला के पास हुआ। यहां गेट संख्या एक/ बी में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बूम टूट गया। इस हादसे की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम में हादसे की सूचना पहुंची तो रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोपहर दो बजे फाटक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें