फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड और बीटीसी सेमेस्टर परीक्षाएं आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बीटीसी और डीएलएड सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा एवं कैमरों की निगरानी में होंगी। पारदर्शी एवं नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पांच सचल दस्तों का गठन किया गया है।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज के आदेश के मुताबिक प्रथम सेमेस्टर बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 2014, 2015, आंशिक डीएलएड प्रशिक्षण 2017, 2018 की सोमवार से परीक्षाएं शुरू होंगी। बाल विकास का प्रथम प्रश्नपत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। शिक्षण अधिगम के सिद्धांत का द्वितीय प्रश्नपत्र दोपहर दो बजे से अपराह्न चार बजे तक होगी। विज्ञान के तृतीय प्रश्नपत्र 29 जनवरी को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी। गणित चतुर्थ प्रश्न पत्र दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे होगी। सामाजिक अध्ययन के पंचम प्रश्न पत्र दोपहर दो बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा। हिंदी का षष्टम पेपर 30 जनवरी को सुबह 10 बजे से 11 बजे, संस्कृत एवं वैकल्पिक उर्दू का सप्तम पेपर दोपहर 12 बजे से एक बजे और कंप्यूटर का अष्टम पेपर दोपहर दो बजे से तीन बजे तक होगा।
विज्ञापन

द्वितीय सेमेस्टर बैच 2013, 2014, 2015 के अनुत्तीर्ण एवं अवशेष और डीएलएड प्रशिक्षण 2017 वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा का प्रथम पेपर 31 जनवरी को सुबह 10 बजे 12 बजे, प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास का द्वितीय पेपर दोपहर दो बजे से चार बजे तक होगा। एक फरवरी को विज्ञान का तृतीय पेपर सुबह 10 बजे 11 बजे, गणित का चतुर्थ पेपर 12 बजे से दोपहर डेढ़ बजे, सामाजिक अध्ययन का पंचम पेपर दोपहर दो बजे से चार बजे तक होगा। दो फरवरी को हिंदी का षष्टम प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे से 11 बजे और अंग्रेजी का सप्तम पेपर दोपहर 12 बजे से एक बजे तक होगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद में जीजी हिंदू इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, एचएसबी इंटर कालेज, अंसार इंटर कालेज, पीएलजेएल रस्तौगी इंटर कालेज, बलदेव आर्य कन्या इंटर कालेज और प्रताप सिंह हिंदू कन्या इंटर कालेज को परीक्षा सेंटर बनाया है। सेंटरों में पर्यवेक्षकों की तैनाती हो गई है। डाइट प्राचार्य शशि देवी शर्मा, बीएसए योगेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी मीना मनराल, प्रवक्ता विम्मी रस्तौगी और प्रधान सहायक अनिल प्रकाश के नेतृत्व में सचल दस्ते बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें