फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की लापरवाही, फिर टूटी पटरी से गुजरी मालगाड़ी, टला हादसा

Wed, 19 Dec 2018 02:15 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : youtube
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल के मिलक और दुगन के बीच मंगलवार दोपहर मालगाड़ी टूटी पटरी से गुजर गई। गनीमत रही कि मालगाड़ी के पहिये पटरी से नहीं उतरे। झटका लगने पर चालक ने मालगाड़ी की रफ्तार कम कर दी और रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर मालगाड़ी के चालक ने रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। चालक ने बताया कि मिलक और दुगन के बीच मालगाड़ी का तेज झटका लगा है। रेल पटरी चटकी होने की जानकारी मिलने पर मिलक के पीडब्ल्यूआई टीम लेकर मौके पर पहुंची और ट्रेनों का संचालन बंद कराने के बाद ट्रैक की मरम्मत की गई। सवा तीन बजे पीडब्ल्यूआई ने दोबारा ट्रैक का निरीक्षण किया। इस बार ट्रैक ठीक मिला और ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें