फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लाक खत्म, ट्रेनों को रफ्तार पकड़ने में लगेगा समय

Tue, 18 Dec 2018 01:52 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ट्रैक सुधारने को लिया गया मेगा ब्लाक सोमवार को खत्म हो गया, लेकिन अभी तक ट्रेनें अभी रफ्तार नहीं पकड़ पाई हैं। सोमवार को तीन दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं। इसके अलावा छह ट्रेनें भी रद्द रहीं। मुसाफिरों की मुसीबत खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जम्मूतवी वाराणसी एक्सप्रेस, मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस, देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस, फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस सोमवार को भी रद्द रहीं। जिससे यात्रियों ने परेशानियां उठाई। जबकि ट्रेनें भी घंटों विलंब से पहुंचीं। ठंड में मुसाफिर ठिठुरते रहे हैं।
विज्ञापन


जनरल कोच के टायलेट तक में मुसाफिरों ने सफर किया है। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि मेगा ब्लाक खत्म हो गया है। अब ट्रेनें समय से चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें