फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक कटारिया के गोदाम से प्रतिबंधित पालिथीन एवं थर्मोकाल के बर्तन बरामद होने पर एक लाख रुपया जुर्माना लगाया गया है। प्रतिबंधित प्लास्टिक और थर्मोकाल के बर्तन पकड़े जाने पर यह अभी तक का अधिकतम जुर्माना है। नगर निगम की टीम ने 11 सितंबर को शाहपुर रोड पर यह गोदाम सील कर दिया गया था।
लाइनपार क्षेत्र में खुशहालपुर से शाहपुर मार्ग पर दीपक कटारिया का प्लास्टिक व थर्मोकाल का गोदाम है। यहां पर कई लाख रुपये की प्रतिबंधित पालिथीन छिपाकर रखी हुई थी। इस गोदाम का ताला न खोलने पर सील कर दिया गया था।
विज्ञापन


शासनादेश में ही एक लाख से ज्यादा के जुर्माने का प्रावधान नहीं है। मजबूरी में इससे ज्यादा वसूली नहीं की जा सकती थी। माल को जुर्माने का आधार नहीं माना जा सकता है। अभी मामला खत्म नहीं हुआ है, शासन की अनुमति के आधार पर कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

- राजीव लोचन पाठक, कर अधीक्षक।

जुर्माने की राशि जमा करा दी गई है। हमने शादी - विवाह के सीजन तक अनुमति देने की मांग अधिकारियों से की थी। हाईकोर्ट में भी माल बिक्री तक की छूट देने की याचिका लगाई हुई है।
- दीपक कटारिया, गोदाम मालिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें